Why it is mendatory to get success in life- shivani deshwal

 नमस्कार 

        सफलता- ये एक ऐसा शब्द है जो पल भर मे आपको कुछ नहीं से बोहोत कुछ बना देता है। जीवन मे सफल होने के क्या मायने हैं ये कोई मुझसे पूछे।काफी बुरा समय देखा है, जिसकी उमीद खुद मुझे या मेरे पति को भी नही थी। कई बार हम समझ नहीं पाते हम खुद नाकाम है या लोग बना देते है। नाकामयाबी-ये एक ऐसा शब्द है जो आपको सामाजिक ही नही आर्थिक व मानसिक तौर पर भी कमजोर कर देता है तोड़ देता है।कोई साथ नही देता,नाते-रिश्तेदारों की तो बात ही क्या आपका अपना प्यारा परिवार भी आपका साथ नही देता,क्युकि लोग उनसे पूछते हैं कि आपका बेटा क्या करता है तो उनके पास जवाब नही होता।कई बार तो आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि मे हूँ कौन मेरा वजूद क्या है? अगर आप कुछ नही करते और आपकी शादी हो जाये फिर तो आपको खुले तौर पर नकारा साबित कर दिया जाता है,  किसी काम क नही रहते,कोइ आपको पूछने वाला नहीं है। हर तरफ से दबाव बनाया जाता है। इससे आपका आत्मविश्वास तो खत्म ही हो जाता है।कोई आपको अपने घर किसी उत्सव या शादी पार्टी मे भी नही बुलाता। लोग आपका हाल चाल लेना बंद कर देता है, कहते हैं कि ठीक ही होगा काम ही क्या है इसको सारा दिन।

     मुझे लगता है कि आज कामयाबी के मायने बदल गये हैं,पहले समय मे लोग इसलिये काम करते थे कि उन्हे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना होता था ।पर अब ऐसा नही होता, अब लोग इसलिये कामयाब होना चाहते हैं कि वो अपने घर परिवार,रिश्तेदारों,समाज को ये साबित कर सके कि मैं भी कुछ हूँ मुझे ,मेरी पत्नी,मेरे बच्चे को भी समाज मे रहने और सम्मान प्राप्त करने का उतना ही अधिकार है जितना बाकी सबको है।एक दबाव बन जाता है,खुशी और संतुष्टि जैसे शब्द कोइ मायने नही रखते ।ये तो तय है कि जो भी प्राणी इस दुनिया में आया है वो अपने जीने के लिये कुछ न कुछ तो कर ही लेगा, इसलिये विश्वास रखें और हो सके तो अकेला छोड़ने की जगह उसका साथ दे। जीवन मे जो भी काबिल व्यक्ति हैं कुछ ना कुछ तो कमा ही लेते है,कुछ थोड़ा कम कमाते हैं तो कुछ ज्यादा।लेकिन इससे किसी की भी काबिलियत पर सवाल नही उठाया जा सकता ।




Hello

    Success- what kind of word is this that makes u a lot from nothing in a moment. what is the meaning of being successful in life, someone asks me. I have seen a lot of bad times, which i myself and my husband did not even expect. Many times we do not understand we ourselves are neither worthless or peoples makes. Unsuccessful, is the word that weakens you not only socially but also mentally and financially. It breaks you, no one supports you, even your own near and dear ones including family members, people asks that what your son does, then he does not have an answer, many times you become dead strongly thinking that who am I? What is my existence? If you do nothing and get married, then prove you openly denied. It is given that no one is going to ask you when you are not of any use. Pressure is created from all sides, this destroys your confidence, no one even invites you to this wedding party or any other celebration. People stop taking care of you. Says he is always fine have nothing to do.

             Well i think in today's world meaning of success has changed . In earlier time people used to work beacaue they had to improve the financial conditionof their family. But now it is not so, now people want to be successful to prove the society, family and relatives that yes i am something. Me my wife, my children also have the same right to live and get respect in the society as everyone else. It becomes mandatory to get money in terms of work, happiness and satisfaction doesn't matters. 

     " it is certain that whoever has come to this world, will do something foe his survival, so have faith in him and if possible do support him instead of leaving him alone. After all he is loved ones.




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ जरूरी बातें- educational

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal

Shadi Ek Pavitra Bandhan Hai(Bhag -1)- shadi ke mayne