मेरी शायरी मेरी कविता1-शिवानी देशवाल

नमस्कार दोस्तों 

आज मे आप सबके लिये मन की बात लाई हूँ, उम्मीद है आपको पसंद आएगी -

मन की गहराइयों में जब जब भी झाँका है,

तुम्हे, बस तुम्हे, सिर्फ तुम्हे ही पाया है।

आज भी जिंदगी में खास मकाम है तुम्हारा,

महसूस करती हूँ हर कदम,तू मेरा ही तो साया है।

देखते ही देखते ये दिन रात गुज़रते रहते हैं,

फिर भी अक्सर मैने तुझे खवाबों में पाया है।

मैं ये जानती हूँ अब तुमसे मुलाकात मुमकिन नहीं, 

फिर भी जाने कितनी बार मैने तुम्हे बुलाया है ।

अक्सर यूँ ही रातें कट जाती है, जागते हुए, कुछ सोचते हुए,

जिंदगी की वीरानियो का तू ही तो नुमाया है।

तेरा यूँ आना वो मिलना वो बातें करना,

जाने कितनी ही बार तूने मुझे गले से लगाया है।

मेरे गीत मेरी कहानी मेरी बातों में तुम हो, 

हाँ हाँ तुम ही, बस तू ही तो मेरा साया है।

तेरा जाना, वहाँ जाना और फिर चले ही जाना, 

कभी सोचा है ये दर्द हमने किस तरह निभाया है।

काश के एक आखिरी मुलाकात हो पाती तुमसे,

इस आस में मैने कितना वक्त बिताया है।

हाँ तुम ही हो मेरी इस वीरां जिंदगी का माजी, 

तुझ पे ही दिलो जां  से ये प्यार लुटाया है।

Aj meine apne shivi chaudhary vlogger mei is poem ko lekar video bhi bnaya hai.plz like kare share kare🙏




Dedicated to Shaheed Lt. Akash chaudhary

Shivani deshwal

Shivi chaudhary vlogger


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal

एक घटना जिसने मुझे सीख दी- Shivani Deshwal

माँ-शिवानी देशवाल