Life of a housewife- shivani Deshwal (social)
नमस्कार
मेरा नाम शिवानी है और मै एक गृहणी हूँ ।यूँ तो मेरी जिंदगी कई लोगों को बोरिंग लगेगी,बहुतों को तो ये भी लग सकता है की करती ही क्या है दिन भर, झाडू पोछा बर्तन तो बाई आके कर देती है फिर काम ही क्या है बस दिन भर सोती ही तो रहती हो।फिर भी अक्सर सारा दिन सोने के बाद जब रात को फिर सोने जाती हूँ तो नींद आखों से गायब हो जाती है कभी ये सोचते हुए कि कल क्या बनेगा खाने मे या कभी पैर और कमर मे दर्द के कारण।अब तो ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है की ऐसा दिन भर सोने के कारण होता है या बिल्कुल ना सोने के कारण या शारीरिक कमजोरी क कारण।खैर कोई कुछ भी सोचे मुझे फर्क नही पड़ता क्युकि मेरे पति तो कम से कम ऐसा नही सोचते ।वैसे अक्सर लोगों की गृहणीयो को लेकर यही राय होती है।पर सोचा जाये हमारी जिन्दगी ज्यादा मुश्किलों भरी या चेलेन्जिंग होती है कयूकि हमारी नज़र इस बात पर होती है कि घर मे सभी के काम सही समय और सही तरीके से हो जाये ।हम घर और बाहर के सभी कार्य आराम से बिना किसी शिकायत किये आसानी से निपटा लेते है जिनको करने के लिये ना केवल शारीरिक वरन मानसिक मजबूती की भी जरूरत होती है।और हमारी मजबूती हमारी इच्छाशक्ति है जो अपने परिवार के लिये उनके सभी काम करने से मिलती है ।इससे जो संतुष्टि मिलती है वही हमारी तन्ख्वाह है और खुशी भी।
Hello
My name is Shivani and i am a housewife. In this way, my life will be boring to many people, many more may alsi feel that what they do, broom wipes the utensils throughout the day, then the made comes and then what is the work. Only you stay asleep throughout the day, yet often all after sleeping in the day, when i go to sleep again at night, sleep disappears from my eyes, sometimes thinking about what will happen tomorrow in food or sometimes due to pain in my legs and back. Now it is difficult to even guess whether this is due to sleeping throughout the day or because of not sleeping at all, it is due to physical weakness, I do not care what everyone thinks because my husband at least not think so. Well many people usually have the same opininon about the housewives, but what i think is that our life is more difficult and challenging because our eyes are on the fact that everyone's work in the house is done at right time and in the right way. All the outside at the tasks are easily handled without any complainant, which not only requires physical and mental strength. Our strength is our will power which comes from doing all their work for our family, the satisfaction we get from it is our real salary and happiness too.
"I am backbone of my house."





Very True
जवाब देंहटाएं