मेरी बेटी मुखिया है (भाग-3)-शिवानी देशवाल
नमस्कार
बेटियाँ हमेशा ही बहुत प्यारी होती है फ़िर वो किसी की भी हो। क्युकि वो हमारी परछाई होती हैं- माँ की परछाई।
मेरी बेटी बोहोत बीमार रही है पैदा होने के बाद से। उसकी जंग पैदा होने के साथ ही खत्म नही हुई थी कई बार एडमिट हुई।मैं ही उसकी ठीक से केयर नही कर पायी, मेरे केयर ना कर पाने के कारण कई सारे थे, चूँकि इशिता सिजेरियन से हुई थी वो भी विकट परिस्थितियों में तो जितनी हालत उसकी खराब थी उतनी ही मेरी भी थी,किसी ने मेरे ऊपर इतना ध्यान ही न्ही दिया,ऊपर से तो मेरे साथ सब ठीक लग रहा था पर अन्दर शरीर मे जो कुछ चल रहा था उसे सामने आने मे कुछ दिन लग गये। मुझे दर्द तो रहता ही था, पर एक दिन दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया तब डॉक्टर ने बताया कि पानी की कमी की वजह से यूरीन इन्फेक्शन और लीवर इन्फेक्शन हो गया जो कि काफी बढ़ गया है, चूँकि पता चलने के बावजूद भी घर में किसी ने भी मेरी सेहत पर ध्यान नहीं दिया जिस कारण मुझे कमजोरी, शरीर में दर्द, लगातार ब्लीडिंग (जो करीब बीस महिनो तक लगातार चली), हार्मोनल बदलाव, चिड़चिड़ा पन, बढता ही चला गया जिसका पूरा असर मेरी इशिता की देखभाल पर आया। मुझे ज्यादा जानकारी नही थी घर गृहस्थी के बारे मे, चूँकि मैं एकल परिवार से थी और ज्यादातर समय हाॅसटल में रहकर ही बीता।इसलिये घर परिवार मे सब के साथ रहने का ज्यादा मौका ही नहीं मिल पाया। इसलिए शादी करके जब ससुराल आई तो मन मे कहीं एक डर भी था कि पता नहीं मै कैसे मैनेज कर पाऊंगी सब, मुझे तो कुछ आता भी नही पर पति ने मेरी भावनाएं समझते हुए कहा कि डरो मत मेरा परिवार बोहोत सपोर्ट करेगा तुम्हे, सब बोहोत अच्छे है यहाँ। पर उनकी गलतफहमी जल्दी ही दूर हो गई, जब उनकी एक महीने की बेटी हॉस्पिटल में एडमिट हो गई।
बाकी अगले भांग मे-
Hello
Daughters are always very sweet then that can be anyone's because she is our shadow.
My daughter has been very ill since her struggle did not end with het birth. She was admitted many times due to not being able to take care of her properly. There were many reasons for not being able to take care of her, because Ishita was born by Caesars, that too in the dire circumstances, the condition was so bad on that day. No one paid so much attention to me, then anything seemed fine with me, but whatever was going on inside the body. It took a few days to come to the fore. I used to have pain but one day it became unbearable. Then the doctor told that due to lack of water, there may be urine infection and liver infection because it has grown despite knowing that no one in the house paid attention to my health, due to this i had weakness, body pain, constant bleeding, hormonal changes, irritability kept on increasing, whose full effect came on the care of Ishita. I did not know much about the household about because of i was from a nuclear family and most of the time stayed in the hostel. So i did not get much chance to live with everyone in the family. So when i get married and come to my in-laws, there were fear in the mind. I did not even know how i would be able to manage everything. But my husband understood my feelings and said no need to be afraid, my family is very supporting and helpful. They will always support you on every step. But his misunderstanding was soon cleared, when his 1 month old daughter got admitted in the hospital.




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें