स्वस्थ रहें मस्त रहें -social sandesh

 नमस्कार,

स्वस्थ रहें मस्त रहें, swasthya rehne ke fayde, healthy rehne ke tips, swasth rehna kitna asan, shivani ka blog on health, shishu9 ka blog

 


आज क समय मे स्वस्थ रहना हमारी आदत ही नही हमारी जरुरत बन गई है।आज जब हर तरफ प्रदूषण इस क़दर बढ़ चुका है कि खाने पीने की चीजें,पानी और तो और हवा भी शुद्ध नही बची है,खुद को स्वस्थ रखना बोहोत बड़ी चुनौती बन गया है।समय समय पर नयी नयी बीमारियाँ जनम ले रही हैं जो हम सबको अपनी चपेट मे ले रही है। इसके कई कारण भी हैं और जाने अनजाने हम जिम्मेदार भी।हमारे बडे बुजुर्ग कितने स्वस्थ रहते थे।मेरी दादी नानी कभी बीमार नही होती थी साथ ही उनकी त्वचा और बालो मे एक अलग ही चमक रहती थी जबकि वो लोग तो क्रीम और शैम्पू का इस्तमाल भी नही करती थी।उनका शुद्ध खान पान,नियमित दिनचर्या उनकी अच्छी  सेहत और स्वस्थ शरीर का राज होता था। 

                  आज हम खुद को देखें तो हम लोग बन्द थैली के सामान पर निर्भर हो गए है।स्वस्थ खाने की जगह जंक फ़ूड,एनर्जी ड्रिंक ने ले ली है ।इसका सीधा असर हमारे शरीर,मन व सोच पर पड़ता है।हम ज्यादा हिंसक और उग्र हो गये है।अगर  चाहे तो इन सब से अभी भी बाहर आ सकते हैं।सर्व प्रथम अपना रूटीन सेट करे,जब भी समय मिले योगा करे,खूब खुश रहे,अपने व अपनो क लिये समय निकाले।घूमने जाएँ, स्वस्थ भोजन करे,खासकर घर का बना हुआ।इससे न केवल आप वरन आपका परिवार भी खुश रहेगा और सेहत मन्द भी।यही सफलता का मंत्र भी है।

             "आज अच्छी सेहत ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ जरूरी बातें- educational

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal

Shadi Ek Pavitra Bandhan Hai(Bhag -1)- shadi ke mayne