क्या आज हमारे बच्चों को टेलीविजन देखना चाहिये? -शिवानी देशवाल
नमस्कार
क्या आज के समय में हमारे बच्चों को टेलीविजन देखना चाहिये? आप लोग सोच रहे होंगे कि ये कैसा प्रश्न है?
2022 मे लगभग सभी के घरो में टीवी है,इसलिये 90के दशक की तरह हम बी आर चोपड़ा की महाभारत और रामानंद सागर की रामायण देखने पड़ोसी के घर नही जाते, (वो भी क्या समय था कभी उस बारे मे भी बात करेंगे) अब तो सब अपने अपने घरो मे ही देख लेते हैं। टेलीविजन की सबसे ज्यादा कीमत समझ आई कोविड के दौरान जब सारा वक़्त सब घरों मे कैद होकर रह गये और मनोरंजन के सभी साधन जैसे-बाहर घूमना फिरना, बाहर खाना-पीना,दोस्तों-रिश्तेदारो से मिलना सब बन्द हो गया,तब लगा की टेलीविजन से अच्छा तो कुछ है ही नहीं।
रामायण तो देखते ही देखते रट गयी, खैर इतने तक तो ठीक था धीरे-धीरे एहसास हुआ कि इन धारावाहिको के अलावा आप ज्यादा कुछ देख नहीं सकते अपने बच्चों या माता-पिता के साथ बैठकर, कारण? कारण ये है कि कब कौन सा विज्ञापन आ जाये फिल्म या सीरियल के बीच कौन सा सीन आ जाये आप बता ही नही सकते।और इस बीच कही आपके बच्चे ने पूछ लिया पापा ये क्या होता है? इसको कहा इस्तेमाल करते है फिर तो आपको जवाब देते भी नही बनता साथ ही डूब मरने के लिए चुल्लू भर पानी भी नही मिलता।बेचारे यही कह देते हैं कि पता नही बेटा इसकी जानकारी नही है, और मुझे तो इतनी तेज हँसी आ रही होती है पर नही हस सकते 😁,आजकल तो मेरी बेटी पहले ही बोल देती है पापा यहा गंदा सीन आयेगा इसको हटा दो।
कही आपने गलती से समाचार का चैनल लगा लिया फिर तो रात भर सो भी नही पायेंगे एक आम सी स्थिति को इतना भयावह बनाकर पेश किया जाता है कि आपको लगेगा कि सभी जगह वारदात हो रही हैं सब अपराधी हैं, आपके अपने घरवाले भी, जाएँ तो जाएँ कहा।कई बार तो हमे समझने मे ही समय लग जाता है कि कैसे बर्ताव करना है।
ये सीख रहें है हमारे बच्चे मनोरंजन के नाम पर। ये तरक्की की है हमने। क्या अब एक साथ परिवार बैठकर 90 के दशक की तरह हम पाँच या देख भाई देख या शक्तिमान जैसे धारावाहिक कभी नहीं देखेंगे? कितना इन्तजार रहता था रविवार का बच्चों को और बड़ो को भी। सीख देने वाले कार्यक्रम तो अब बनते ही नही। क्या किसी को कोई चिंता नही है भविष्य़ की? क्या किसी कि कोई जिम्मेदारी या जवाबदेही अब बची ही नही है। मुझे लगता है कि हम सबको बैठकर चिंतन करने कि जरुरत है कि आखिर हम आने वाली पीढ़ियों को सीख क्या दे रहें हैं?
Hello friends
Should our children watch television in today's time, you must ne wondering what kind of question is this?
Well in 2022 almost everyone has TV in their house, so like in the 90's , we do not go to the neighbour's house to watch BR Chopra's MAHABHARATA and Ramanand sagar 's RAMAYANA( will discuss later about those golden days). Now everyone watches In their homes. Understood the value of TV during covid-19 when everyone was imprisoned in home all the time and all tye means of entertainment like hanging outside, meeting friends and relatives stopped, then it seemed that there is nothing better then television. But i was left watching the stuff. Dude, it was fine till this point, slowly realised that apart from serials you can't watch much sitting with your kids or parents. You will ask about reason , well let me explain, reason is that now when which advertisement will come, which scene will come between the film or serial, you can not tell and it is so.if your child asked Dad what is this? Where does we use it? Then you will be speechless and it is not possible for u to answer and even you don't get enough water to drown, you only will say that i don't know son, i really don't know anything about it. Now a days my daughter already says Papa, there will be a dirty scene in this movie please change this channel.
And if you have accidentally channelled the news then you will not be able to sleep even at night, they present a very common situation by making it horror, it is so frightening that you will feel that all the criminals are present inside my house including family members. Many times you are unable to understand the situation and how to behave.
Is this our children are learning in tge name of entertainment? Are we really progressing right way? Have you sat together as a family in the 90's, will we never see serials like HUM PAANCH, SHAKTIMAN, or DEKH BHAI DEKH. How much children and elders used to wait on Sundays. Programmes that teach us are not made, does no one care. Does anyone have any responsibility for the future of our Kids. Accountability is not left now.
I think we all need to sit and think, after all, we all should learn the coming generations, what we are giving them.




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें