मेरा रविवार- शिवानी देशवाल
नमस्कार
कभी -कभी मुझे लगता है कि मेरे लिए भी एक अलग संडे होना चाहिए । मेरा संडे यानि मेरा छुट्टी का दिन।आज का शीर्षक आप लोगों को थोड़ा अलग लग सकता है क्युकी एक तो आज मेरा कोई ब्लॉग नही आया और दूसरा रविवार के मायने मेरे यानि गृहणी के लिए क्या हैं? आज रविवार था इसलिए ही तो ब्लॉग नही आया। वैसे मैं कुछ लिखती रहती हूँ तो अच्छा और हल्का महसूस करती हूँ। रविवार एक ऐसा दिन है जब घर के सभी सदस्य आराम से काम करते हैं कोई जल्दी नही होती। ना सुबह जल्दी उठने की जल्दी, ना नहाने की जल्दी,ना नाश्ता करने या खाने की जल्दी और मै? मेरे तो सब काम समय पर ही होंगे बल्कि इस दिन काम ज्यादा बढ़ जाते है। पूरे हफ्ते के बचे कुछे काम जो निपटाने पड़ते हैं-जैसे बाज़ार जाना, किसी से मिलने जाना, मिलने जुलने वाले भी सब ज्यादातर संडे को ही आते हैं। बच्चों की अलग-अलग तरीके की फ़रमाइश भी होती है खाने पीने की बाहर घूमने जाने की।मुझे अक्सर ये महसूस होता है कि मेरी जिंदगी में छुट्टी के के मायने केवल तब ही हैं जब हम घर से बाहर जाये वर्ना घर मे तो बाकी सबका संडे मतलब मेरा डबल काम का दिन। अक्सर मेरा संडे ऐसा ही बीत जाता है,फिर भी मुझे हर संडे क बाद दूसरे संडे का बेसब्री से इंतज़ार रहता है क्युकी मुझे इंतज़ार रहता है कि एक बार फिर सब साथ बैठकर दोपहर का खाना खायेंगे हँसी मजाक करते हुए जो कि अक्सर हम हफ्ते भर मिस कर देते हैं। सब अपनी पसंद की फिल्म देखेंगे या बच्चे अपनी पसंद के गेम खेलेंगे। मुझ से भी तो कोई पूछ लो भाई।
खैर अपनी पसंद तो सबके साथ है ही जो सब करेंगे वही हम भी कर लेंगे आखिर कार भारतीय नारी हूँ पूर्णतया पति और बच्चों की सेवा में समर्पित।
Hello
Sometimes i think that there should be a seperate sunday for me as well. My sunday means my holiday. Today's tittle may sound a little different to you guys because today i have no blog and as per my point of view Sunday for me( means for a housewife), today was Sunday that's why i could not write a blog. Although i keep writing something that i feel good and lighten. Only then there is a day when all the members of the house work comfortably. There is no hurry to wake up early in the morning nor early to take bath nor early to eat breakfast and and lunch. What about me? Well i have to do all my work all time.
On sunday work increase more, tye rest of the week's work that has to be done like going to meet someone, all the people who go to meet come on Sundays, the children also have different requests for going out, to eat and drink. The meaning of holiday in my life is only when we go out of the house or else. Sunday means for everyone else in the house, my double working day often goes like this, many times my sunday passes like this only. Still i wait for another Sunday eagerly because once again everyone will together and have lunch laughing and joking because often we miss the whole week, everyone will watch the movie of their choice or the children play the game of their choice. (Plz ask me about my choice too)
Well, my choice is with everyone, we will do whatever everyone will do, after all i am an typical Indian woman completely devotef to the serivce of husband and children.😁




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें