Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal

 Hello Dosto

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal



कुछ दिन पहले की बात है मेरी बेटी इशिता और मैं कुछ लिखने का काम कर रहे थे मेरी बेटी ने मुझसे कहा की मम्मा आप पेन का कैप लगाकर काम करो उससे कैप खोयेगा नही चूँकि मैं हमेशा से ऐसे ही काम करती आई हूँ कैप साइड में रख कर क्युकी मुझे पेन पर कैप लगाने से पेन भारी महसूस होता है, मेने मना कर दिया तो तुरन्त ही मेरी बेटी ने भी पेन का कैप उतार दिया।मेने उससे इसका कारण पूछा तो उसने कहा आपने नही लगाया तो मुझे लगा कुछ तो कारण होगा बस इसीलिए मेने भी उतार दिया।

             बात पढ़ने और सुनने मे छोटी हो सकती है पर उस रोज़ मेने जो देखा और समझा वो छोटा नही था।मेरी बेटी इशिता 10 वर्ष की हो जायेगी 2 महीने बाद और मैं ये महसूस कर रही हूँ कुछ दिनो से कि वो मुझे काफी follow करने लगी है। ये बोहोत सुखद एहसास है क्युकी मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी बेटी मेरी परछाई बने और वो हुआ भी है, पर साथ ही एक डर है एक बात है जो मेरे दिल और दिमाग दोनो पर छा गया है कि बच्चे वही सीखते हैं और वही अनुसरण करते हैं जो उनके माता पिता करते हैं तो क्या माता पिता को अपने तौर तरीकों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है?

हमारे बच्चे हमसे क्या सीखते हैं ये तो पूरी तरह से हम पर ही निर्भर है इसलिए क्या हमें माता-पिता की तरह खुद में झांकने की जरुरत नही है?  क्या हमे ये विचार नही करना चाहिए किकहीं हम अपने बच्चों को जाने या अनजाने कुछ गलत तो नही सिखा रहे। 

             जैसा की मेने अपने यूट्यूब चेनल के माध्यम से भी ये संदेश देने की कोशिश की है कि अपने बच्चों को सही रोल मॉडल या आदर्श चुनने में उनकी मदद कीजिये, इसी तरह से आप उन पर नज़र भी रख सकतें हैं और उनका भविष्य बेहतर बनाने में उनकी मदद भी कर सकते हैं पर बच्चे अपना आदर्श अगर हम में ढूंड रहें हैं तो क्या हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा नही बढ़ जाती। क्या हमें खुद पर कुछ ध्यान देने की जरुरत नही है वरना ये भी हो सकता है हम अनजाने ही अपने बच्चों को विरासत में वो गलतियां भी दे जायें जो हम नही चाहते की जीवन में कभी भी किसी के भी द्वारा दोहराई जायें।

       हमारे बच्चे कुछ सालों बाद जब अपनी अपनी जिन्दगी में सेटल हो जायेंगे तब शायद उनका लाइफ पार्टनर या जिन भी लोगों से वो भविष्य में मिलेंगे ये आसानी से तय कर लेंगे कि ये लड़का या लड़की किस घर और परिवार से है? किस परिवेशमें इनकी परवरिश हुई है ? कल को मेरी बेटी या बेटा दोनो ही ये गर्व से कहे कि देखो मेने आज ये काम बिल्कुल वैसे किया जैसे मेरी माँ करती थी। वो गर्व के साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों तक ये बात पोह्चा सके और मेरी तरह बोहत से माता पिता जीवन हर जरुरत में अपने बच्चों के साथ खड़े हों और हाँ शायद आने वाले वक़्त में हम उनसे कुछ सीख सकें और वो भी गर्व के साथ।

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal




धन्यवाद 

शिवानी देशवाल 

Follow me on

YouTube:- @shivanimagicalworld

                    @maa ke monkeys

                     @factsbyshivani

Instagram:- @shivanimagicalworld

Blog            @shishu9.blogspot.com




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ जरूरी बातें- educational

Shadi Ek Pavitra Bandhan Hai(Bhag -1)- shadi ke mayne