मेरी बेटी मुखिया है(भाग- 2)- शिवानी देशवाल
नमस्कार
इशिता- यही नाम है मेरी बेटी का।आज वो नौ साल की है,कितना संघर्ष किया था उसने जन्म लेने के लिये। चौबीस घंटों से भी ज्यादा समय तक आहारनाल उसके गले मे लिपटी रही थी,दम घुट रहा था उसका,एक एक सांस के लिए लड़ रही थी मेरी बच्ची। स्थति इतनी भयावह हो गयी थी कि सिजेरियन होने के बाद भी ना तो वो समय से रोईं और ना ही सांस ले पा रही थी।उसका शरीर नीला पड गया था और गले परृ रस्सी जैसे निशान थे ।कई घंटो बाद स्थति सामान्य की तरफ़ आई ।इतना कुछ होने के बाद भी कुछ लोगों को कई सालों बाद तक भी यही लगता रहा कि थोड़ा और इन्तजार कर लेते तो शायद सामान्य डिलीवरी हो जाती। खैर किसी के चाहने या ना चाहने के बावजूद मेरी नन्ही सी परी पहले अपने पापा के और फिर मेरी गोद मे आ गयी।(ये तो सिर्फ शुरुआत है आगे बोहत कुछ
है)
मेरी कहानी सुनाने के पीछे कारण ये है कि ऐसी ही जाने कितनी इशिता मौत से लड़कर रोज जन्म लेती हैं और कितनी ही थक कर जिन्दगी की जंग हार जाती है, और माँ का तो पूछिये ही मत 'द इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार WHO ने ये माना है कि भारत मे हर घन्टे पाच महिलाओं की मौत हो जाती है बच्चे को जन्म देते समय जो की अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर होने वाली मौतों का 17% है। और ये सब होता है लापरवाही के कारण। वो लापरवाही जिसके पीछे जो कारण होते है उन पर कोई ध्यान ही नहीं देता। हमे बहन चाहिये, माँ चाहिये बहू भी चाहिये नही चाहिये तो बस बेटी आखिर क्यूँ, कौन देगा इसका जवाब। ऐसा नही है की सभी घरों मे ऐसा होता है,कुछ घरो मे तो बेटियों को देवी की तरह पूजा जाता है। उन्हे बोहोत प्यार दिया जाता है उनकी परवाह की जाती है ,यही होना भी चाहिये।हम सबको बदलने की जरुरत है।(this is just a beginning, there is many more to come)
शेष अगले भाग में-
Hello
Ishita - yes this is the name of my daughter, today she is of 9 years old. How much she struggled to be born as she was suffocating with the embryo cord around her neck with for more than 24 hrs. she was fighting for every single breath, my innocent baby. it had become so frightening that even after a day, neither keep understanding nor could she breathe.Her body had turned blue and it took many hours to get situation normal. Even after many years, some people still felt that if they had waited a little longer, then ,maybe a normal delivery would have happened , today i laugh thinking this. Well, regardless of anyone' s wish or not, my little angle first come to her father and then to my lap.
The Reason behind telling a story of mine is that like this, that how many more Ishita' s are born after fighting and how many rounds, and how many rounds are lost in the battle of life and don,t ask about mother, according to the 'THE INDIAN EXPRESS', WHO has admitted that 5 women die every hour in India while giving birth to a child, which is 17%of the deaths at the International level and all this happens due to negligence. There may be many more reasons(will discuss in next coming parts) people ignores them. We want a sister, a mother , a daughter- in -law too if not, just a daughter.My question is WHY? who is going to answer my questions? well NO ONE.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें