कुछ बाते अनकहीं सी- Shivani Deshwal

 मैने कितनी ही बार अपनी जिन्दगी मे पीछे मुड़कर देखने की कोशिश की है आज यहाँ आने के बाद भी। चूँकि आप अपने अतीत अपने पास्ट को पलटकर नही देखेंगे तो कभी अन्दाजा ही नही लगा पायेंगे कि हमने खोया क्या है और पाया क्या है? तो जब मे खुद को देखती हूँ आज से दस साल,बीस साल या तीस साल पीछे पलटकर तो काफी कुछ कहा अनकहा है,कई पुरानी यादें हैं जो कुछ पीछे छूट गई। बुरे पल भी रहें हैं अच्छे भी रहें हैं।

        जैसे शादी के बाद जिन्दगी अलग सिरे से चली और शादी से पहले काफी अलग सिरे से थी। पहले आप मम्मी पापा के साथ रहते हैं उनकी बात मानते है उनकी बतायी बाते उनके विचार सुनते हैं और आप आगे बढ़ते रहते हैं सब सीखते हुए। कब बचपन निकल जाता है आपको पता भी नही चलता और फिर भी आप आगे बढ़ते रहते हैं नई चीजें सीखते हुए। सब अच्छा ही चल रहा होता है क्युकी आप अपना दिमाग इस्तेमाल नही करते पर जैसे ही आप अपनी चारदिवारी अपने घर से बाहर निकलते हैं आप काफी कुछ नया सोचने लगते हैं।सीखने लगते हैं। या यूँ कहिये की जिन्दगी सिखा ही देती है। 

      सीखना हमारे जीन मे है, हमारे खून में है यहाँ तक की हमारी आदतों में है। ये मायने नही रखता की आप अच्छा सीख रहे हैं या बुरा। ये तो समाज तय करता है। जो चीजें हमारे हित मे नही होती या जिनसे हमे इस आज या आने वाले समय मे नुक्सान होने की संभावनाए बढ़ जाती हैं वो सब बुरी बाते या चीजें होती हैं पर अगर कुछ है जो आज या भविष्य मे हमारे हित में है वो सब अच्छा है।

        फिल्हाल मैने तो यही पाया है कि खोने और पाने का कोई मतलब नहीं है अगर आप अपने आज से संतुष्ट नही हैं। मैने खुद सैकड़ों बदलाव देखें हैं खुद में शादी के बाद से और उससे भी ज्यादा बच्चे होने के बाद से। और ये सब खुद हुआ मेने कभी कुछ नया करने या सीखने की कोशिश नही की पर आज कितना कुछ नया सीख गई ये कब हुआ मुझे तो पता भी नही चला। मुझे ज्यादातर नियम मानना कभी अच्छा नही लगा पर फिर भी जो निभ सकता है वो मैं कर ही लेती थी मजबूरी कह सकते हैं पर अब वही नियम मेरे रूटीन का हिस्सा बन गए और मुझे पता भी नही चला।ऐसे ही जिंदगी कितना कुछ सिखा देती है।

                आज मैं ये मानतीं हूँ कि घर और जिन्दगी दोनो चलाने के लिये ही नियम से ज्यादा प्लानिंग जरुरी होती है। अगर नियम भी बनाने हो तो वो बनाओ जो बाकी सभी को दुख ना दें।क्युकी सभी की अपनी अपनी मान्यता है आप किसी पर दबाव नही बना सकते। और नियम परिस्थ्तियों और समय के हिसाब से बदल भी देने चाहिए ताकि वो किसी को भी अपनी बेडियो मे जकड़ ना सकें।

कुछ बाते अनकहीं सी- Shivani Deshwal


How many times I have tried to look back in my life, even after coming here today, because if you will not look back at your past, you will never be able to guess what we have lost and what we have found. When I look at myself, looking back 10 years or 20 years or may be 30 years from today. A lot is untold. There are many old memories that have been left behind all but have been good too.

       Like life went on differently after marriage and before marriage it was very different partner, first you live with Mom and Dad and listen to them, and listen to their thoughts and you keep moving forward, learning everything. When childhood leaves you don't even know, yet you keep moving forward learning new things. Everything is going well because you don't use your brain but as soon as you step out of your wall, you suddenly grow up. You feel quite new to it. Well I think society start teaching you and like a bright student you starts learning journey to the new life.

        Well learning is in our chromosomes, in our blood even it is also in our habits. It does matter whether you are learning good or bad, it is the society that decides the things. You know what just go through yourself and analyse things which are not on our favour or can harm us are definitely harmful or bad to me rather then things which are favourable to us or can be easily beneficiary to us in future are definitely good to me. now i can decide myself. So how life teaches you form you as perfect person.

        

                                  At the moment I have found that there is no point of loosing and gaining if you are not satisfied wirh yourself and even i have seen hundreds of changes myself since marriage and even more children and it all happened by myself. Never tried to do or learn anything new, but today I haven't learned so much, when it happened. I hardly liked it. I am not a well known to rules and regulations as i don't believe in but still i used to do what I could.  But now some rules becomes a part of my life and i didn't even know it.



        Today i believe that planning is more important than rules to run both home and life, if you want to make rules, then make those which do not hurt everyone else feelings because everyone has their own belief, you do not put pressure on anyone. And rules and conditions should also be changed according to the time so that he can not hold anyone in his shackles.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ जरूरी बातें- educational

Meri beti ne jo mujhe sikhaya- shivani deshwal

Shadi Ek Pavitra Bandhan Hai(Bhag -1)- shadi ke mayne