Bharat mei 5-G Spectrum ki shuruat- educational
दोस्तों आज 1 अक्टूबर 2022 को हमारे देश मे पृधानमंतृी नरेंदृ मोदी जी द्वारा दिल्ली के पृगति मैदान मे इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस (IMC 2022) का उदघाटन किया व 5जी सर्विस की शुरूआत की।इसके जरिये देश को हाई स्पीड इंटरनेट मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
यह सेवा शुरुआत मे देश के कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगी फिर कर्मांक से पूरे देश में लागू होगी, हाल ही में दूरसंचार स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई थी जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
इसमे देश के दो दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर सबसे आगे रहे।मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 87,946.93 करोड़ की बोली लगाकर सभी स्पेक्ट्रम का लगभग आधा हिस्सा हासिल कर लिया।सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती एयरटेल 43,039.63 करोड़ की बोली लगाकर दूसरे नंबर पर बनी रही।वोडाफोन व आइडिया ने 18,786.25 करोड़ मे ये स्पेक्ट्रम खरीदा है।
किन शहरों को मिलेगा 5 जी
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरू,चंडीगढ़, चेन्नई, गांधी नगर, गुरूग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ, व पुणे। इन 13 शहरों में 5जी की शुरुआत की गई है।बाकी शहरों मे भी जल्दी ही इसकी शुरुआत होगी।
दुनिया के सबसे तेज़ 5 जी नेटवर्क देश
मलेशिया (50.3 mbps), स्वीडन (43.7 mbps), नॉर्वे, स्विटजरलैण्ड, और दक्षिण कोरिया (मेगा बाईट पर सेकेंड )
5-जी होता क्या है
ये एक वायरलेस कनेकटिविटी है जिसमें रेडियो वेव यानि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल होता है।
इसमे फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी।ये 3 बैंड्स में काम करता है- लो बैंड, मिड बैंड और हाई बैंड।
- लो फ्रीक्वेंसी बैंड (low frequency band)- ये लगभग 4जी जैसा ही है। इसमे 600, 700, 800, 900, 1800, 2100, 2300 मेगा हर्टज की फ्रिक्वेंसी आती है।
- मीडियम फ्रिक्वेंसी बैंड ( medium frequency band) - इसमें 3300 मेगा हर्टज की फ्रिक्वेंसी आती है।जिसे अच्छा माना जाता है ।
- हाई फ्रिक्वेंसी बैंड (high frequency band)- इससे 26 गीगा हर्टज की फ्रिक्वेंसी आती है जो बेस्ट है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें