जो अपने मन का हो तो अच्छा- शिवानी देशवाल
Hum apne din ki shuruat bhale hi roj ek se tarike se karte hai ya ek hi routine se karte hain par ye jaruri to nahi ki din dhalte dhalte ya ghani raat hone tak wo ek sa hi rahe. Balke iski jabardast sambhavnaye hoti hain ki hmara aj ka din kal se kuch kam ya jyada hi beetega.
मुझे लगता है कि ऐसा ज्यादतर सभी के साथ होता ही होगा। सुबह आप उठे सब ठीक-ठाक रहा अच्छी शुरुआत की दिन की।पानी पिया,नाश्ता किया ,नहाए या और जो भी रोजमर्रा के काम हैं सब निपटाकर आप बैठे ही थे की अचानक कोई फोन आ गया या आपको कहिं जाना पड़ गया और फिर दिन ऐसे बीता की रात होने तक अपने खुद का और वक़्त का कोई होश ही नही रहा।
जैसे एक बार मुझे डॉक्टर ने कुछ टेस्ट करवाने को बोले थे तो मुझे लगा सब नॉर्मल ही होंगे। हम पोहोच गये अगले दिन सुबह टेस्ट करवाने एक डॉक्टर के पास।उन्होने अपने तरीके से कुछ देखा और फिर भेज दिया एक दूसरी जगह किसी और लैब में। इन सब दौड़भाग में लगभग आधा दिन तो निकल ही गया था हमारा भूख लगी लगने लगी सो अलग। पर अब चूँकि टेंशन भी हो गई थी कि ये तो छोटा सा एक टेस्ट था फिर उन डॉक्टर ने यहा क्यूँ भेज दिया तो हमसे कुछ खाया भी नही गया कि छोड़ो अब इसके बाद ही खायेंगे।
बात यहीं खत्म होने वाली थी ही नही शायद अभी पूरा दिन ही भुखे रहने का था खैर इन लैब वाले डाक्टर साहब ने भी पूरी गहराई से जाँच की और हमें आगे और जांच के लिये रेफर कर दिया। भले ही हम डॉक्टर ना हो पर सुबह से शाम तक डॉक्टर अगर इधर से उधर दौड़ाते रहें और बातचीत से भी इतना तो समझ में आ ही जाता है की कुछ तो सीरियस मामला है जो हमें पता नही है, लेकिन डॉक्टर को समझ आ गया है बस पक्का करने के लिये और टेस्ट कराये जा रहे हैं।
फिर हम दूसरी जगह गये एक और टेस्ट करवाने।शाम तक आते आते मेरे हाथो में जो रिपोर्ट थी उनके अनुसार कोई गम्भीर बीमारी शरीर के अन्दर पनप रही थी जो कि पुरानी बताई जा रही थी और जिसकी हमें भनक तक नही थी।ऐसा होता है।हमारे अपने शरीर में क्या चल रहा होता है हमे पता ही नही चलता जब तक कि कोई गम्भीर लक्षण सामने ना आए तो हमारे मन मे तो पूरे ब्रह्मांड के विचार चलते रहते हैं वो कौन सी नई बिमारी को पाले बैठे हैं उनको पता करने के लिए कौन सी मशीने बनाई हैं इन्सान ने।
सुबह अच्छे खासे घर से निकले हम देर रात घर में घुसे तो भारी भरकम थकान इस बात की कम थी कि हम दिन भर इधर से उधर दौड़ते रहे बल्कि इस बात की ज्यादा थी कि इन इतनी सारी रिपोर्ट्स में पता नही क्या होगा? और खत्म होते होते एक दिन जो की बोहोत खास हो सकता था, खुशगवार हो सकता था वो एक बीमार होने के संकेत के साथ खत्म हुआ।
दरअसल जिंदगी ऐसी ही है कब क्या हो जाए कुछ पता नही। हम आज क्या सोचकर सोते हैं और सुबह क्या होता है कुछ नही पता। ऐसे ही सुबह क्या सोचकर घर से निकले और शाम होते होते क्या हो कुछ नही पता। यही हकीकत है जिंदगी की। हम तो केवल कठपुतली मात्र हैं असल डोर तो किसी और के ही हाथो में है। इसलिये ज्यादा सोचो ही मत बस अपना काम करते जाओ।
कहावत सुनी होगी आपने-
जो अपने मन का हो तो अच्छा और अपने मन का ना हो तो और भी अच्छा कयूॅकि फिर वो ऊपर वाले की मर्ज़ी से होता है।
We may start our day in the same way everyday or with the same routine, but it is not necessary that it remains the same till the end of the day or the dark night.
Even there are tremendous possibilities that our day will have some shortcoming more than tomorrow. I think this happens to mostly with everyone, you wake up in the morning, everything was fine, had a good start of the day. Drank water, had breakfast, took bath and whatever the day to day work is, you were just sitting there that suddenly a phone call came or you would have to go somewhere and then how did the day pass by the night, I had no sense of my own or my time.
Like once the doctor asked me to get some tests done, I thought everything would be normal, we reached the next morning to a doctor to get the test done, he saw something in his own way and then sent it to another lab in another place. About half a day had passed in the race, so we started feeling hungry, but now because there was tension, that we are told to a small test then why did those doctors send us here, so we did not even eat anything. So we decided to have food later.
I thought this matter is not going to end here, maybe it was about being hungry fir the whole day, well this Doctor also examined us thoroughly and referred us for further investigation. Even though we are not doctors but from morning till evening the doctors keep you running here and there and even five like this, then it is understood thrre id some serious matter which we do Not know but the doctor has undrrstood, just to make sure more tests are being done.
Then we went to another place and get another test done. By evening, according to the report i had in my hands,some serious disease was growing inside my body, which was said to be old, which is not even known to us. Wr do not even know what is going on inside our system, untill some serious symptoms appear. Then in our mind thoughts of the whole universe keep running in order to find out which new disease harbouring?
When we entered the house late at night to go home well enough in the morning. The tremendous fatigue was less that we kept running around throughout the day, but more that we did not know what would happen from these so many reports and would end. If there was a day which could have ended with a sign of being ill, then life is like this, we do not know what will happen in the morning when we go out of the house till evening. This is rhe reality that we are only puppets in someone else's hands, do not think much, just go on doing work, you must have heard the proverb-
" it is good if it is of one's own mind and
even better if it is not of one's own mind, because then it happens according to rhe will of the one above."


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें