मेरी बेटी मुखिया है(भाग 1)- शिवानी देशवाल
नमस्कार कुछ दिन पहले एक समाचार पत्र में पढा की मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा का परिचय अपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार की मुखिया के तौर पर कराया है ।यह पितृसत्ता प्रधान समाज को दिखाया गया आईना है ।इसके साथ ही एक तस्वीर भी छपी थी जिसमे मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी व बेटी ईशा भी थी। इस तस्वीर का शीर्षक था-मेरी बेटी मुखिया है। मैं दो बच्चों की माँ हूँ,जिसमे से एक बेटी है।जब मेरी बेटी पैदा हुई थी तो परिवार क ज्यादातर लोगों को खुशी कम ही हुई थी,जबकि वो अपने परिवार मे अकेली बेटी थी अपनी बुआ के बाद।उसके जन्म के बाद ना तो कोई मिठाई बाँटी गयी, ना ही मेहमानो को बुलाकर कोई उत्सव मनाया गया।सच तो ये है कि यह स्थति हमारे जैसे जाने कितने परिवारो की होगी क्यूकि हमारे देश मे बेटियो की स्थिति ज्यादा अच्छी नही है।मैं खुद भी एक औरत हूँ इसलिये समझ सकती हूँ कि पैदा होने से लेकर अन्तिम साँस तक हमे खुद क लिये कितना संघर्ष करना पड़ता है, और फिर यही दौड़ धूप शुरु होती है खुद की बेटी क लिये। इस भाग मे केवल इतना ही,...